30 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBJYM का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान,फडणवीस ने रवाना किये 4...

BJYM का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान,फडणवीस ने रवाना किये 4 ट्रक

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की मदद के लिए मुंबई भाजपा युवा मोर्चा आगे आया है। मंगलवार को मोर्चा की तरफ से राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किये गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस इन ट्रकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई की टीम ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में कोंकण के बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए राहत अभियान प्रारम्भ किया है। राहत कार्य अभियान के तहत कोंकणवासियों के लिए राहत सामग्री भरे चार ट्रकों को नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना आदि उपस्थित थे। इस मौके पर श्री फडणवीस ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की दैनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की बोतलें, कपड़ें, बिस्कुट के पैकेट, कम्बल, आवश्यक दवाइयां, सैनिटरी नैपकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने बताया कि राहत कार्य के प्रथम फेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के कार्यकर्ता एक हज़ार परिवारों के लिए मदद सामग्री लेकर खुद बाढ़ग्रस्त इलाके में जा रहे हैं । ये राहत सामग्री हमारी तरफ से एक छोटा सा प्रयास है उनके जीवन में राहत पहुंचाने का।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,180फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें