31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: युवाओं को टीका लगाने 25 अक्टूबर से कालेजों मे शिविर 

Mumbai: युवाओं को टीका लगाने 25 अक्टूबर से कालेजों मे शिविर 

Google News Follow

Related

मुंबई। अब कालेज छात्रों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए 25 अक्टूबर से अभियान शुरु होगा। यह अभियान 2  नवंबर तक चलेगा। इसके लिए कालेज परिसर में शिविर लगाए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को मंत्रालय में बताया कि 35 लाख युवाओं को टीका लगाया जाएगा। देशभर में 100 करोड़ टीके की खुराक दे दी गई गया है। टीका लगाने के मामले में देश में पहले नंबर पर उत्तरप्रदेश है जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 9 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की खुराक देनी है।

दोनों खुराक देने के लिए राज्य को 18 करोड़ 28 लाख खुराक चाहिए। इसमें 6 करोड़ 50 लाख पहली खुराक दी गई है जबकि 2 करोड़ 90 लाख लोगों को दोनों खुराक दे दी गई है। राज्य के हेल्थ मीनिस्टर राजेश टोपे ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा की, विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कर्मी पीछे नहीं हटे। टीका लगाने के लिए जिस तरह से डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी सामने आए वह बहुत सराहनीय है। हमारा लक्ष्य अब 9 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक देना है। जल्द ही बच्चों के टीकाकरण मुहिम शुरू होगी। उसकी तैयारी भी की जा रही है। इस साल के अंत तक राज्य के सभी लोगों को टीका लगाने का काम कर लिया जाए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,268फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें