26 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेट2022 का लेखाजोखा: रेल लाइनों का सर्वाधिक दोहरीकरण-मल्टीट्रैकिंग

2022 का लेखाजोखा: रेल लाइनों का सर्वाधिक दोहरीकरण-मल्टीट्रैकिंग

पहली बार सर्वाधिक 50.93 मिलियन टन माल लदान, 172.86 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक पार्सल राजस्व

Google News Follow

Related

साल 2022 में मध्य रेलवे ने कई किर्तीमान बनाए हैं। सालभर में बगैर टिकट यात्रा करने वालों से 219 करोड़ 15 लाख रुपए वसूल कर मध्य रेलवे ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मध्य रेल ने 2022 में अपने  यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए कई पहल की हैं, बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और विभिन्न उपायों को क्रियान्वित किया है। मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल-नवंबर) में बिना टिकट/अनधिकृत यात्रा के 20.86 लाख मामलों का पता लगाया, जिससे 219.15 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया। 2021-22 में इसी अवधि के दौरान 124.69 करोड़ रुपये से 75% अधिक हासिल किया गया

बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक मध्य रेल ने लगभग 187 किलोमीटर दोहरीकरण, मल्टी-ट्रैकिंग का रिकॉर्ड कार्य पूरा किया है। 187 किलोमीटर में नरखेड़ – कलांभा, जलगाँव-सिरसोली, सिरसोली- माहेजी, माहेजी- पचोरा तीसरी लाइन, भिगवान – वाशिम्बे, अंकाई किला- मनमाड, राजेवाड़ी- जेजुरी- दौंडज, कश्ती- बेलवंडी, वल्हा- नीरा, वर्धा – चितौडा का दोहरीकरण शामिल है। दूसरी कॉर्ड लाइन, जलगाँव-भादली चौथी लाइन। मध्य रेल पर अब तक कुल 3773 आरकेएम विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। मध्य रेल पर गोल्डन डायगोनल और गोल्डन क्वाड्रीलेटरल रुट पर 100% विद्युतीकरण किया गया है। इस दौरान 15 रोड अंडर ब्रिज, 2 रोड ओवर ब्रिज और 4 जगहों पर ट्रैफिक के अस्थाई डायवर्जन के जरिए 21 लेवल क्रॉसिंग को बंद किया गया। 24 रोड अंडर ब्रिज और 7 रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

स्टेशन पुनर्विकास:
मध्य रेल पर सीएसएमटी, नागपुर और अजनी  स्टेशनों का पुनर्विकास के लिए चुना गया है इन स्टेशनों के यात्रियों को सुखद अनुभव प्राप्त होगा। परिकल्पित सुविधाओं में विशाल रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, स्थानीय उत्पादों के लिए निर्दिष्ट स्थान आदि का प्रावधान शामिल होगा। यह रेलवे स्टेशन के साथ परिवहन के विभिन्न साधनों को एकीकृत करेगा। मेट्रो, बस, आदि और स्टेशन के साथ शहर के दोनों किनारों को भी एकीकृत करेगा। स्टेशन के बुनियादी ढांचे के निर्माण में हरित भवन प्रौद्योगिकी और ‘दिव्यांगजनों’ के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

स्क्रैप राजस्व
मध्य रेल ने  283.61 करोड़ रु का राजस्व दर्ज किया, अप्रैल से नवंबर की अवधि के लिए अब तक की सबसे अधिक राजस्व है पिछले साल इसी अवधि में स्क्रैप राजस्व 280.18 करोड़ रू था।

यात्री प्रदर्शन
– चालू वर्ष के दौरान अप्रैल से नवंबर- 2022 तक मध्य रेल ने 940.79 मिलियन का कुल यात्री यातायात दर्ज किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज 406.26 मिलियन की तुलना में 131.57% की वृद्धि हुई है।
– अप्रैल से नवंबर- 2022 की अवधि के दौरान, उपनगरीय  यात्री यातायात  पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 367.48 मिलियन की तुलना में 129.96% की वृद्धि दिखाते हुए 845.09 मिलियन रहा।
– इसी तरह, अप्रैल से नवंबर- 2022 की अवधि के दौरान, यात्री यातायात  95.70 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्री दर्ज हुए, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 38.77 मिलियन था, जो 146.83% की वृद्धि दर्शाता है।

माल लदान आय
अप्रैल से नवंबर-2022 की अवधि के लिए माल यातायात से  5207.29 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज की गई 4548.03 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 14.50% की वृद्धि दर्शाता है।

गैर-किराया राजस्व
वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल से नवंबर) में मध्य रेल का प्रदर्शन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान ₹12.16 करोड़ की तुलना में गैर-किराया राजस्व में ₹39.45 करोड़ के रिकॉर्ड राजस्व के साथ प्रभावशाली रहा है, जिसमें 224% की भारी वृद्धि हुई है।

वर्ष 2022 के दौरान मध्य रेलवे की कुछ मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

उपनगरीय
• फरवरी 2022 में 36 अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गईं
• ठाणे-दिवा 5वीं और 6वीं लाइन (9+9 किमी) फरवरी 2022 में चालू की गई
• वर्तमान में 56 एसी उपनगरीय सेवाएं मेनलाइन पर चल रही हैं।
• मुंबई उपनगरीय खंड पर कुल उपनगरीय सेवाएं 1774 से बढ़कर 1810 हो गई हैं

गैर-उपनगरीय सेवाएं
• वर्ष 2022 में 17 रेक (7 ट्रेनें) को एलएचबी रेक में बदला गया।
• 670 फेरों के लिए विभिन्न ट्रेनों में 168 अतिरिक्त डिब्बे (एसी-3 टियर, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी) जोड़े गए।
• गर्मी की छुट्टियों, त्यौहार विशेष आदि जैसे विभिन्न अवसरों पर 1817 विशेष ट्रेनें चलाईं।
• नागपुर और बिलासपुर के बीच छठी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई
• सेक्शन में मरम्मत के बाद नेरल-माथेरान सेवाएं फिर से शुरू की गईं
• 6 ट्रेनों में विस्टाडोम कोच अर्थात मुंबई-मडगाँव जनशताब्दी और तेजस एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस, पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस इसके अलावा, एक नेरल-माथेरान सर्विस में विस्टाडोम कोच भी है
• वाई-फाई सुविधा मध्य रेल के 387 स्टेशनों को कवर करती है।

संरक्षा
• ट्रेन संचालन में डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने और संरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को अपनाया जा रहा है।
• समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को संवेदनशील बनाने के लिए संरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं।

चिकित्सा
• कॉक्लियर इम्प्लांट शुरू किया गया है और कई  सर्जरी की गई हैं।
• गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी इन हाउस में शुरू की गई है।
• विशिष्ट रीढ़ की हड्डी की सर्जरी नियमित आधार पर की जा रही है।

सुरक्षा
• अब तक मुंबई मंडल में 3335 सहित स्टेशनों पर 4867 सीसीटीवी उपलब्ध कराए गए हैं।
• 44 उपनगरीय रेक के 192 महिला कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
• 96 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को दैनिक आधार पर सुरक्षा प्रदान की जाती है और 184  सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाते हैं
• अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की देखभाल के लिए ‘मेरी सहेली’ टीमों का गठन – 9 आरंभिक और 43 गुजरने वाली ट्रेनों को कवर किया गया
• मध्य रेल के 17 स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली

– मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जी आरपी  तथा अन्य फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के साथ समन्वय कर 1236 बच्चों को बचाया है। “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 तक मध्य रेल के रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्मों से ।

सिग्नल और दूरसंचार
– मध्य रेल की यात्री लाइनों पर सभी यांत्रिकी रूप से इंटरलॉको  को समाप्त कर दिया गया गया।
– इस वर्ष 15 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रदान की गई।

पर्यावरण और हाउस कीपिंग
• वर्तमान में 38 स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई की जा रही है।
• मध्य रेल में 4 जगहों पर ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट लगे हैं। (वाडीबंदर, पुणे और 2 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर)
• मध्य रेल (वाडीबंदर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, पुणे और सोलापुर) में 5 लॉन्ड्री स्थापित हैं।

अन्य सुविधाएं
• छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर, चिंचवड और अमरावती में रेस्टोरेंट ऑफ व्हील्स शुरू किए गए हैं।
• रोज़गार मेला: रोज़गार मेले के दो आयोजन 22.10.2022 और 22.11.2022 को किए गए थे और मध्य रेल में उम्मीदवारों को नियुक्ति के ऑफर पत्र दिए गए थे।
• आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में, मध्य रेल ने 18 जुलाई से 23 जुलाई तक ‘आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन’ का सप्ताह भर चलने वाला समारोह आयोजित किया। आयोजन के दौरान, स्वतंत्रता संग्राम में 3 चिन्हित स्टेशनों/2 ट्रेनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
• वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP): वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य रेल के 55 स्टेशनों पर 63 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल काम कर रहे हैं।

विजन 2023

• खारकोपर-उरण खंड – नेरूल/बेलापुर-उरण चौथा कॉरिडोर का फेज-2
• अधिक एफओबी, लिफ्ट, एस्केलेटर
• सुचारू यातायात संचालन के लिए आरओबी, आरयूबी का निर्माण करके समपारों को बंद करना।

ये भी पढ़ें 

क्या सुरक्षा के नाम पर राहुल गांधी ने राजनीति की? कांग्रेस के पत्र उठे सवाल 

पठान फिल्म की बढ़ी मुश्किलें, सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से किया इंकार

झारखंड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें