28 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचक्रासन: रीढ़ से लेकर आंखों तक लाभकारी योगासन!

चक्रासन: रीढ़ से लेकर आंखों तक लाभकारी योगासन!

आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को कूल्हों के पास रखें। हाथों को सिर के पास ले जाकर हथेलियों को ज़मीन पर टिकाएं, उंगलियां कंधों की ओर होनी चाहिए।

Google News Follow

Related

चक्रासन, जिसे ‘व्हील पोज’ या ‘उर्ध्व धनुरासन’ भी कहा जाता है, शरीर को पहिए के आकार में पीछे की ओर मोड़कर किया जाने वाला योगासन है। यह न केवल रीढ़ और कमर को लचीला बनाता है, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने, कब्ज से राहत देने और मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह आसन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, मुद्रा में सुधार लाता है और शारीरिक सक्रियता को बढ़ाता है।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को कूल्हों के पास रखें। हाथों को सिर के पास ले जाकर हथेलियों को ज़मीन पर टिकाएं, उंगलियां कंधों की ओर होनी चाहिए। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए हथेलियों और पैरों के बल शरीर को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर आराम से लटकने दें। इस मुद्रा में 10–20 सेकंड तक रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

चक्रासन नियमित रूप से करने से रीढ़ की लचक और ताकत में वृद्धि होती है, पीठ दर्द में राहत मिलती है और आंखों की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और मानसिक स्थिरता के लिए भी लाभकारी है। हालांकि, इसे करते समय कुछ सावधानियां ज़रूरी हैं। चक्रासन खाली पेट करना चाहिए और इसे गर्भवती महिलाओं, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या पुराने दर्द से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। बेहतर परिणामों के लिए इस योगासन का अभ्यास प्रशिक्षक की देखरेख में करना उपयुक्त रहेगा।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन में उठा बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा, यूनुस सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग!

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या: पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, शिखर धवन ने दी बधाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें