32 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्रूज ड्रग मामला: कोर्ट ने चार आरोपियों को NCB की हिरासत में भेजा 

क्रूज ड्रग मामला: कोर्ट ने चार आरोपियों को NCB की हिरासत में भेजा 

Google News Follow

Related

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज शिप पार्टी मामले मंगलवार को चार और लोग को गिरफ्तार किया। जिन्हे कोर्ट में पेश किया गया।इसके बाद उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। जिन चार लोगों एनसीबी ने गिरफ्तार किया उनमें अब्दुल  कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दरिया, अविन साहू शामिल हैं।

इन चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एनसीबी अब तक 15 गिरफ्तारी कर चुकी है। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को तो एनसीबी ने क्रूज से उठाया था और पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने इनको 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन ने एनसीबी को बताया कि वह 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं। वह यूके, दुबई और दूसरे देशों में रहे तो भी उन्होंने ड्रग्स ली थी। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है।
आर्यन उनके साथ ही क्रूज पार्टी में गए थे। आर्यन ने बताया कि अरबाज से उनकी दोस्ती 15 साल से है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूतों में चरस मिली। आर्यन ने बताया कि यह चरस दोनों लेने वाले थे। वही खबरों में कहा जा रहा है कि आरोपियों के परिवार वाले जेल के पास बर्गर और नए कपडे रख रहे है। इधर , क्रूज के सीईओ को दूसरी बार पूछताछ के के लिए समन भेजा गया है। वहीं क्रूज अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में क्रूज का कोई लेना देना नहीं हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें