31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेट15 अगस्त से विस्टाडोम कोच के साथ चलेगी डेक्कन एक्सप्रेस

15 अगस्त से विस्टाडोम कोच के साथ चलेगी डेक्कन एक्सप्रेस

मध्य रेल का यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस उपहार

Google News Follow

Related

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से मुंबई- पुणे के बीच चलने वाली डेक्कन एक्सप्रेस ट्रेन विस्टाडोम कोच के साथ चलाई जाएगी। इस रूट पर यह दूसरा विस्टाडोम कोच है। इससे पूर्व ट्रेन संख्या 01007/01008 सीएसएमटी-पुणे-सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में दिनांक 26 जुलाई से लगाया गया था। इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए और डेक्कन एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच को यात्रियोंका अच्छा प्रतिसाद देखते हुए, अब डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 02123 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 17.10 बजे प्रस्थान करेगी और 20.25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02124 पुणे से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और 10.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
आरक्षण
स्पेशल ट्रेन संख्या 02123/02124 में लगने वाले नये विस्टाडोम कोच के लिए बुकिंग 8 अगस्त 2021 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें