31 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमन्यूज़ अपडेट"कपड़ा आयुक्त कार्यालय को दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय नहीं"  

“कपड़ा आयुक्त कार्यालय को दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय नहीं”  

कांग्रेस नेताओं के आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दी जानकारी 

Google News Follow

Related

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने मुंबई में स्थित कपड़ा आयुक्तालय कार्यालय को नई दिल्ली में स्थानांतरित करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।

उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि टेक्सटाइल कमिश्नर और 5 अधिकारियों को दिल्ली आने को कहा गया है। यह व्यवस्था कपड़ा मंत्रालय के पुनर्गठन और इस क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए की गई है। इस आयुक्तालय में 500 अधिकारी और कर्मचारी हैं।  इसलिए, यह कहना गलत है कि केंद्र सरकार ने पूरे आयुक्तालय को दिल्ली में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।  मुंबई में कपड़ा आयुक्त के कार्यालय को दिल्ली स्थानांतरित करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इसके पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक ट्वीट कर कहा था की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं कि 2026 तक हम महाराष्ट्र को नंबर 1 राज्य बना देंगे।  महाराष्ट्र नंबर 1 का राज्य था, है और रहेगा चाहे मोदी सरकार कितना भी पैर खींच ले। उन्होंने इस बात के लिए सरकार की आलोचना की थी की कपड़ा आयुक्त कार्यालय को अब मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी कहा की महाराष्ट्र सरकार राज्य को बर्बाद करने पर तुली है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र : ​प्रदेश में नगर परिषद, जिला परिषद चुनाव का रास्ता साफ होगा​ ​?

​​ठाकरे गुट के सांसद ​संजय राउत​​ ​को​​ दादा भूसे की चेतावनी​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,711फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें