धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन: PM मोदी बोले—“एक युग का अंत”

उनकी सहज मुस्कान, देसी स्वभाव और पर्दे पर गजब की स्क्रीन-प्रेज़ेन्स ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का चहेता बनाया।

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन: PM मोदी बोले—“एक युग का अंत”

dharmendra-nidhan-pm-modi-shok-yug-ka-ant

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय और करिश्माई अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र का सोमवार (24 नवंबर) को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। सुबह उनके आवास पर एम्बुलेंस देखे जाने के बाद दिन भर फिल्मी जगत और प्रशंसकों में चिंता बनी रही, जिसके बाद परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया, जहां परिवार, करीबी मित्रों और कई दिग्गज कलाकारों ने भावुक श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र की छह दशक लंबी फिल्मी यात्रा ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए, अपने दौर के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते थे। उनकी सहज मुस्कान, देसी स्वभाव और पर्दे पर गजब की स्क्रीन-प्रेज़ेन्स ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का चहेता बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र का निधन “एक युग का अंत” है। उन्होंने लिखा कि दिग्गज अभिनेता एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, जिन्होंने “हर किरदार में आकर्षण और गहराई” लाई। PM मोदी ने कहा कि धर्मेंद्र की सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी ने उन्हें हर पीढ़ी से जोड़ा। अपने संदेश का समापन उन्होंने ओम शांति के साथ किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्म उद्योग के लिए  अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अभिनेता की जीवन-यात्रा इस बात की मिसाल है कि कैसे साधारण परिवार से आए एक कलाकार ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक विशाल स्थान बनाया। शाह ने लिखा कि उनके द्वारा निभाए किरदार पर्दे पर जीवंत हो उठते थे और सभी आयु वर्ग के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते थे।

निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर में धर्मेंद्र जैसे महान कलाकार के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जौहर ने लिखा कि धर्मेंद्र की विनम्रता और पेशेवर अंदाज़ कला-जगत के लिए प्रेरणा थे।

धर्मेंद्र की विरासत केवल उनकी फिल्मों या लोकप्रिय संवादों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की उस सुनहरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है जिसने पर्दे पर भावनाओं, रोमांस, एक्शन और मानवीय संवेदनाओं को नए रूप में गढ़ा।

यह भी पढ़ें:

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

दुबई में तेजस दुर्घटना को बताया अलग-थलग ; पाकिस्तानी ट्रोल नेटवर्क की दुष्प्रचार मुहिम को जवाब !

सैंडेसरा ब्रदर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; करना होगा 5,100 करोड़ का भुगतान

ट्रम्प ने फिर दोहराया मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित करने का प्लान

Exit mobile version