34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफिल्ममेकर दास गिरफ्तार, अमित शाह और पूजा सिंघल की तस्वीर की थी...

फिल्ममेकर दास गिरफ्तार, अमित शाह और पूजा सिंघल की तस्वीर की थी शेयर  

Google News Follow

Related

 गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के साथ शेयर करने पर फिल्ममेकर अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस कई दिनों से मुंबई में थी और फिल्ममेकर अविनाश दास को गिरफ्तार करने में जुटी थी। बताया जा रहा है कि अविनाश दास को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने घर से ऑफिस जा रहे थे।
बताया जा रहा कि अविनाश दास ने ट्वीटर पर अमित शाह और गिरफ्तार पूजा सिंघल की तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। गुजरात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दास को क़ानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई से अहमदाबाद लाया जा रहा है। दास पर धोखाधड़ी, राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान से जुड़े मामले में केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं अविनाश दास ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर एक महिला की फोटो भी शेयर किया है, जिसमें महिला एक तिरंगे में लिपटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले अविनाश दास ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए प्री आरेस्ट बेल के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अविनाश दास  फिल्म अनारकली ऑफ़ आरा बना चुके हैं। उसे पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस एक सप्ताह से मुंबई में डेरा डाले हुए था। वहीं अविनाश दास ने जो तस्वीर शेयर की है वह 2017 के एक इवेंट की  है। जिसमें पूजा सिंघल अमित शाह से बात करती हुई नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें 

हरियाणा: अवैध खनन ​माफिया​ ने DSP ​को​ ​डंपर से कुचलकर ​की​ हत्या 

महाराष्ट्र: 12 शिवसेना सांसदों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, लग रहे कई कयास 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें