24.8 C
Mumbai
Wednesday, January 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहेमा मालिनी वाग्धारा सम्मान से होंगी सम्मानित  

हेमा मालिनी वाग्धारा सम्मान से होंगी सम्मानित  

दीप्ति,शीला, कविता व मधुश्री को स्वयंसिद्धा सम्मान,राजेश, विक्रांत, प्रियंका शर्मा , प्रियंका ठाकुर , वरुण व ऋषि मिश्र को मिलेगा यंग एचीवर्स अवॉर्ड

Google News Follow

Related

 वाग्धारा सम्मान 2022 की घोषणा कर दी गयी है। भाजपा सांसद व वरिष्ठ अभिनेत्री  हेमा मालिनी को वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही कर्नाटक के प्रसन्ना को रंगमंच , कार्टूनिस्ट राजेंद्र धोड़पकर, दिल्ली को व्यंग्य चित्र, आफ़ताब हसनैन को नाट्य साहित्य , डॉ. चेतना पाठक को शास्त्रीय संगीत , सुनील कुमार सिंह  ( एनडीटीवी मुंबई ) को पत्रकारिता लाड़ली फाउंडेशन दिल्ली की मिथलेश  को समाजसेवा, रघुवीर यादव , मुम्बई को फ़िल्म, एसएनडीटी की प्रो वाईस चांसलर रूबी ओझा को शिक्षा , तमिल भाषी डॉक्टर राजम नटराजन पिल्लै  को अहिंदी भाषी हिंदी सेवी के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इनके साथ ही सुप्रसिद्ध गायिका मधुश्री भट्टाचार्य मुंबई , दीप्ति ओग्रे बिलासपुर, शीला शर्मा लखनऊ और कविता गुप्ता मुंबई को वाग्धारा स्वयंसिद्धा सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही पांच युवाओं  को वाग्धारा यंग एचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
 प्रियंका शर्मा , दिल्ली व प्रियंका शक्ति ठाकुर, नागपुर को रंगमंच, ऋषि व वरुण मिश्र, प्रयागराज को शास्त्रीय संगीत , राजेश श्रीवास्तव , मुंबई व विक्रांत सिंह , पुणे को समाज सेवा के लिए वाग्धारा यंग एचीवर्स अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। वाग्धारा निर्णायक समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख, पत्रकार विमल मिश्र व अनिल तिवारी की त्रिसदस्यीय समिति ने यह घोषणा की है। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने बताया कि वाग्धारा सम्मान समारोह 2022 आगामी 8 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएग।
ये भी पढ़ें 

 

वाइन की नई परिभाषा बता रहे उप मुख्यमंत्री अजित पवार

ईडी का खुलासा: अनिल देशमुख ने पोस्टिंग के लिए बनाई थी अधिकारियों की लिस्ट   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,384फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें