25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटछात्रों को उकसाने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार      

छात्रों को उकसाने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार      

Google News Follow

Related

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के पास छात्रों के विरोध के सिलसिले में ‘बिग बॉस 13’ फेम ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ उर्फ ​​विकास फाटक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ पर छात्रों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 41 वर्षीय यू टूबर के खिलाफ कार्रवाई जब यह सामने आया कि उसने छात्रों को सोमवार को गायकवाड़ के आवास के पास मुंबई के धारावी इलाके में इकट्ठा होने के लिए कहा था। बता दें कि  कक्षा 10 और 12 के छात्रों ने सोमवार  महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास का घेराव किया था और छात्रों का तीतर -बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी  भांजी थी। छात्र ऑफ़लाइन परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारावी पुलिस स्टेशन में विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि यूट्यूबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने छात्रों से गायकवाड़ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें 

 

ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ सड़क पर छात्र

मुंबई, नागपुर सहित 10 महानगरपालिकाओं के टलेंगे चुनाव  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें