मुंबई-पुणे मार्ग पर भीषण दुर्घटना: एक बस खाई में गिरने से 13 की मौत, कई घायल
इस बस में कुल 40 से 45 लोग सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है| वहीं 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है|
Team News Danka
Updated: Sat 15th April 2023, 11:33 AM
Horrific accident on Mumbai-Pune highway: 13 killed, many injured as a bus fell into a ditch
पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी यह है कि एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से हुए इस भयानक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी| इसके अलावा बताया गया है कि इस बस में कुल 40 से 45 लोग सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है| वहीं 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है|
दरअसल हुआ क्या था?: मुंबई के गोरेगांव से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (जंज पाठक) एक प्रोग्राम करने पुणे गए थे| पुणे से लौटते समय पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस शिंगरोबा मंदिर के पास के घाट के किनारे घाटी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी यह है कि हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। हादसा रायगढ़ के खोपोली थाना क्षेत्र में हुआ।
VIDEO | "At least 13-14 people were found dead. Search and rescue operation are still underway," says a rescue official. The private bus was going from Pune to Mumbai when it fell into the gorge near Shingroba temple on the old Mumbai-Pune highway. pic.twitter.com/CiyMixjaPU
“घाट क्षेत्र के कारण, ढलान बहुत खड़ी है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ होगा। बस में कुल 41 यात्री सवार थे। इनमें से 27 को बचा लिया गया है। दूसरों को ऊपर उठाने का प्रयास जारी है। खोपोली की टीम, खंडाला की टीम, स्थानीय पुलिस, हाइवे पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम मदद की| हमारी जानकारी के अनुसार, 13 लोगों की मौत हो गई है”, यातायात पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने कहा।
इस बीच, घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल भेजा जा रहा है। राहत कार्य के लिए बाइकर्स ग्रुप और आईआरबी की टीम भी मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है| टीम के अनुसार जब हम नीचे गए, तो कुछ लोग मर चुके थे। हमने घायलों को उठाया। कम से कम 13 से 14 लोगों की मौत हुई है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं|