24 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयदि आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो टाल दीजिए,जानें...

यदि आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो टाल दीजिए,जानें चीफ मिनिस्टर ने क्या कहा

Google News Follow

Related

पणजी। यदि आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो टाल दीजिए। गोवा सरकार ने राज्य की पूरी वयस्क आबादी के टीकाकरण से पहले टूरिज्म को न खोलने का फैसला लिया है। गोवा के चीफ मिनिस्टर प्रमोद सावंत ने उसके पहले हम पर्यटकों को नहीं आने दे सकते। राज्य में 30 जुलाई तक सभी वयस्क लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में अब भी पॉजिटिविटी रेट और कोरोना से मृत्यु दर अधिक है। ऐसे में प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की ढील देने से पहले इसे नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। ‘बीते तीन दिनों में हमने टीका उत्सव का तीसरा राउंड चलाया है, जिसमें 50,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है।

हम 31 जुलाई तक पहली डोज का 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लेने आगे आना होगा।’ लोगों की सक्रियता से ही इस टारगेट को हासिल किया जा सकेगा। प्रमोद सावंत ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने वाला हम पहले राज्य होंगे। अब तक किसी भी राज्य ने पूरी आबादी के लिए आमतौर पर टीकाकरण की शुरुआत नहीं की है। यदि हमें लोगों का सहयोग मिला तो हम तय समय में पहली डोज का 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लेंगे। टूरिज्म की शुरुआत करने का कोई प्लान नहीं है, जब तक कि राज्य में पहली डोज का 100 फीसदी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता। इसे पूरा करने के लिए हमने 30 जुलाई की तारीख तय की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें