26 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुरुष अंडर-19 एशिया के लिए भारतीय टीम घोषित, आयुष म्हात्रे को मिली...

पुरुष अंडर-19 एशिया के लिए भारतीय टीम घोषित, आयुष म्हात्रे को मिली टीम की कमान

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी।

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा। पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी। ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा।

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा।

विहान मल्होत्रा ​​को पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपनी हिटिंग काबिलियत दिखाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टॉप-ऑर्डर बैटिंग की अगुआई करेंगे।

इस टीम में राहुल कुमार, जे. हेमचूडेशन, बीके किशोर और आदित्य रावत को बतौर स्टैंडबाय रखा गया है, जो टीम को मजबूती और भरोसेमंद बैकअप सपोर्ट देते हैं।

भारत ने रिकॉर्ड 8 बार इस टूर्नामेंट को अपना नाम किया है। पिछली बार भारत को फाइनल में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उप कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह (फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर), उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, जे. हेमचूडेशन, बीके किशोर, आदित्य रावत।

यह भी पढ़ें:

दिसंबर में भारत आएंगे रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, होगी 23वीं भारत-रूस वार्षिक बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

योगेंद्र यादव के नाम ‘सलीम’ पर फिर उठी चर्चा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें