31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटIPL 2023 Auction: मयंक अग्रवाल 8.5 करोड़ में बिके, 50 लाख में...

IPL 2023 Auction: मयंक अग्रवाल 8.5 करोड़ में बिके, 50 लाख में CSK के हुए रहाणे

इंग्लैंड के जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो अनसोल्ड रहे।

Google News Follow

Related

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में जाने-पहचाने स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय सितारे हैं, वहीं 131 खिलाड़ी विदेशी हैं। इस नीलामी में अधिकतम 87 स्लॉट्स उपलब्ध हैं। 87 खिलाड़ियों में से अधिकतम 30 खिलाड़ी ही विदेशी हैं। नीलामी में सबसे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी केन विलियम्सन बिके। उन्हें गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीदा। दरअसल विलियम्सन के लिए गुजरात के अलावा किसी अन्य टीम ने बोली नहीं लगाई। 

इंग्लैंड के 23 साल के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैरी ब्रूक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था। ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली। हैरी ब्रूक का टी20 करियर शानदार रहा है। मयंक अग्रवाल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वटा दें कि 2018 से लेकर 2022 तक लगातार पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले मयंक को पंजाब ने रिलीज किया था और अब पांच सीजनों के बाद वह किसी और टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।  

भारत के अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। इस साल रहाणे धोनी की टीम से खेलते दिखेंगे। अपनी टीम को मजबूत करने के इरादे से टीम ने रहाणे को अपने साथ शामिल किया। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज राइली रूसो को इस ऑक्शन में किसी भी टीम ने अपनी टीम में नहीं लिया। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ था। राइली रूसो का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।

इंग्लैंड के सैम करन ने नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपये सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी भी रहे हैं। 

 ये भी देखें 

​IPL 2023 Auction: आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें