ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका–इजराइल हवाई हमलों में मौत की पुष्टि के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को कड़ी चेतावनी दी है। गार्ड्स ने कहा है कि बदले कार्रवाई किसी भी क्षण शुरू हो सकती है और यह अब तक का सबसे उग्र सैन्य अभियान होगा।
IRGC की कड़ी चेतावनी
टेलीग्राम पर जारी बयान में IRGC ने कहा कि, “ईरान की सेना के इतिहास का सबसे खतरनाक हमला कुछ ही पलों में शुरू होगा, जिसमें कब्ज़े वाले इलाकों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।”
IRGC ने कहा कि, जवाबी कार्रवाई प्रतीकात्मक नहीं बल्कि निर्णायक होगी। हाल के दिनों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
[ BREAKING ] IRGC statement following the assassination of Khamenei:
"The most devastating offensive operation in the history of Iran’s armed forces will begin within moments, targeting the occupied territories and American terrorist bases." pic.twitter.com/EHuCLdAQCf
— comra (@comrawire) March 1, 2026
कड़े शब्दों में जारी बयान में IRGC ने कहा कि ईरानी राष्ट्र का ‘हैंड ऑफ़ रिवेंज ‘जिम्मेदार लोगों को “एक गंभीर, निर्णायक और खेदजनक सजा” देगा। IRGC ने खामेनेई को बयान में “उम्माह के इमाम” बताया और आने वाली प्रतिक्रिया को राष्ट्रीय और धार्मिक दायित्व के रूप में दिखाने की कोशीश की है।
ट्रंप की घोषणा के बाद बढ़ा तनाव
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई की मौत की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्वजनिक घोषणा के कुछ घंटों बाद की। ट्रंप ने 86 वर्षीय इस्लामी शासक को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताते हुए कहा, “खामेनेई, इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, मारा गया है। और यह ईरान के लोगों न्याय मिला है।”
उन्होंने आगे कहा कि “सभी महान अमेरिकी और दुनिया भर के कई देशों के वे लोग, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुर्गों ने मार डाला है या उनके शरीर को घायल कर दिया है यह उनके लिए न्याय है। ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई “इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से वह (खमेनेई)बच नहीं सका, वह या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके।”
ट्रंप ने यह भी कहा, “हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री, और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते, और हमसे इम्यूनिटी चाहते हैं। अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ़ मौत मिलेगी! सिर्फ़ खामेनेई की मौत ही नहीं, बल्कि देश भी, सिर्फ़ एक दिन में, बहुत ज़्यादा तबाह हो गया है और, यहाँ तक कि, खत्म हो गया है।”
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने रविवार(01 मार्च) को बताया कि खामेनेई की बेटी, एक पोता/नाती और दामाद सहित चार परिजनों की भी इन हमलों में मौत हुई है। तेहरान द्वारा अभूतपूर्व प्रतिशोध की चेतावनी के बीच पूरे पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय संभावित बड़े टकराव को लेकर चिंतित है।
यह भी पढ़ें:
खामेनेई समेत बेटी और एक नाती की भी इजरायल-अमेरिका के हमले में मौत
खामेनेई की मौत के बाद अब कौन होगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर, कैसे चुना जाएगा सुप्रीम लीडर
पाकिस्तानी ने काबुल में किया हमला; सीमा संघर्ष ने लिया खुला युद्ध का रूप
