35 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहवाई मार्ग से जुड़ेगा कोंकण, 9 अक्टूबर से शुरु होगी विमान सेवा

हवाई मार्ग से जुड़ेगा कोंकण, 9 अक्टूबर से शुरु होगी विमान सेवा

Google News Follow

Related

मुंबई। राज्य का कोंकण इलाका अब देशभर से हवाई मार्ग से जुड़ सकेगा। आगामी 9 अक्टूबर को सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरु होगी। अलायंस एयर आगामी 9 अक्टूबर से मुंबई से सिंधुदुर्ग के बीच फ्लाईट शुरु करेगी। अलायंस एयर के क्षेत्रीय समन्वयक अली अब्बास आबिदी ने बताया कि इससे महाराष्ट्र का कोंकण इलाका भारत के एयर मानचित्र पर आ सकेगा।

उन्होंने बताया एलाएंस एयर की फ्लाईट मुंबई से सुबह 11.55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.35 बजे सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी की फ्लाईट सिंधुदुर्ग से दोपहर 1.25 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई-सिंधुदुर्ग फ्लाईट का किया 2520 रुपए और सिंधुदुर्ग-मुंबई फ्लाईट के लिए 2621 रुपए बतौर किराया देने होंगे। श्री आबिदी ने कहा कि सिंधुदुर्ग पर्यटन स्थल है। यहां विमान सेवा शुरु होने से इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। फिलहाल सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में साढे 9 घंटे लगते हैं जबकि विमान से यह दूरी सिर्फ 1 घंटे 25 मिनट में तय हो सकेगी।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें