27 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटईद-ए-मिलाद से पहले बेंगलुरु में शराब बिक्री पर पाबंदी!

ईद-ए-मिलाद से पहले बेंगलुरु में शराब बिक्री पर पाबंदी!

50 या उससे अधिक लोगों के जुटने से शांति और कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका

Google News Follow

Related

बेंगलुरु पुलिस ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-un-Nabi) के मौके पर 5 और 6 सितंबर 2025 को शहर में शराब की बिक्री सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, किसी भी प्रकार के जुलूस, रैलियां, धरने, प्रदर्शन और सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस आयुक्त ने यह निषेधाज्ञा दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के तहत जारी की है। यह आदेश 5 सितंबर सुबह 6 बजे से 6 सितंबर सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि 50 या उससे अधिक लोगों के जुटने से शांति और कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका रहती है, इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ या जुलूस की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी उल्लंघन संबंधित कानूनों के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा। साथ ही प्रदर्शनों और गतिविधियों पर विशेष रोक लगाई गई है, जिनसे स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाओं में बाधा पहुंच सकती है।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद या मौलिद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह दिन पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल में यह त्योहार मनाया जाता है।

सुन्नी मुस्लिम समुदाय इसे 12 रबी-उल-अव्वल को मनाता है, जबकि शिया मुस्लिम समुदाय 17 रबी-उल-अव्वल को मनाता है। कई जगहों पर इसे सजावट, जुलूस और सामुदायिक आयोजनों के साथ मनाया जाता है। इन दिनों शहर हाई अलर्ट पर होते है। त्योहार के दौरान हजारों की संख्या में लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने यह एहतियाती कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए है।

यह भी पढ़ें:

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से जीएसटी लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की!

मुंबई: गणेश विसर्जन के करीब बम धमाके की धमकियां, 34 गाड़ियों में 400 किलो आरडीएक्स!

ई-वेस्ट और बैटरी से निकाले जाएंगे क्रिटिकल मिनरल्स कैबिनेट ने ₹1,500 करोड़ की योजना मंजूरी !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें