34 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र : ​आखिरकार हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई !

महाराष्ट्र : ​आखिरकार हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई !

हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस नोटिस से काम पर हाजिर होने का निर्देश दिया है|

Google News Follow

Related

​पुरानी पेंशन योजना पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित किए जाने के बाद भी हड़ताल पर गए कर्मचारी अपने धरने पर कायम हैं, लिहाजा आखिरकार प्रशासन ने हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है|
छत्रपति संभाजीनगर जिले में हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारियों को कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय ने सीधे नोटिस भेजना शुरू कर दिया है|साथ ही हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस नोटिस से काम पर हाजिर होने का निर्देश दिया है|

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राज्य भर के सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि वह पेंशन योजना पर निर्णय लेने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर रहे हैं और उन्होंने हड़ताल वापस लेने की अपील की है। हालांकि इसके बावजूद हड़ताल पर बैठे कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता है तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

इसलिए प्रशासन ने आखिरकार हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर आस्तिक कुमार पाण्डेय ने छत्रपति संभाजीनगर समाहरणालय के कर्मचारियों को सीधे नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों के मुख्य अधिकारियों को भी नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं|
 
यह  भी पढ़ें-

आखिर क्यों नहीं इमरान को गिरफ्तार कर पा रही पाक पुलिस,यह है वजह!    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,265फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें