27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअहमदनगर जिला अस्पताल हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुःख 

अहमदनगर जिला अस्पताल हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुःख 

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताया है। इस महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस घटना की जांच कलेक्टर करेंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर को घटना की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।”

वहीं, अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

PM मोदी ने इस घटना पर ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे लेकर ट्वीट किया, “अहमदनगर, महाराष्ट्र के सिविल अस्पताल में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” जानकारी के मुताबिक आईसीयू में 17 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था।
आग लगने के कारण यहां ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई। इस कारण माना जा रहा है कि कई कोरोना संक्रमितों की मौत दम घुटने से भी हुई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें