28 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब महाराष्ट्र में सुपर मार्केट और किराना की दुकानों पर मिलेगी शराब 

अब महाराष्ट्र में सुपर मार्केट और किराना की दुकानों पर मिलेगी शराब 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को राज्य में सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री  की अनुमति देने का प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री की जा सकती है। जिसके पास 1000 वर्ग फुट की जगह होगी वह एक अतिरिक्त स्टॉल लगाकर शराब की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, बयान में यह भी कहा गया है कि पूजा स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के आस पास के सुपरमार्केट को शराब बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, जिन जिलों में शराबबंदी लागू है, वहां भी शराब बिक्री की अनुमति नहीं होगी। वहीं ,शराब बेचने के लाइसेंस के लिए सुपरमार्केट को 5,000 रुपये का शुल्क देना होगा।

मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि यह निर्णय फल आधारित वाइनरी को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है जो किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान करते हैं। इस बीच, विपक्ष ने इस फैसले की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार शराब के सेवन को बढ़ावा दे रही है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र को मद्य-राष्ट्र नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद नहीं की, लेकिन उनकी प्राथमिकता शराब की बिक्री को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेसी पार्षदों के NCP में शामिल होने पर पुरानी पार्टी ने जताई नाराजगी  

हिन्दू विरोधी हैं नवाब मलिक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें