27 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaraharashtra Board Exa.: केमिस्ट्री का पेपर लीक नहीं हुआ! ,वर्षा गायकवाड ने...

Maraharashtra Board Exa.: केमिस्ट्री का पेपर लीक नहीं हुआ! ,वर्षा गायकवाड ने दी सफाई

प्रश्न पत्र लीक होने का प्रचार जो सोशल मीडिया में किया जा रहा है उसमें कोई तथ्य नहीं है| इस मामले में मैंने आज विधानपरिषद में सफाई भी दी है|’

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में 12 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की खबर प्रकाश में आया है| कई विद्यार्थियों को फोन पर ही प्रश्न पत्र के जबाव बता दिए गए थे| इस वजह से वे परीक्षा सेंटर पर देर से पहुंचे इस मामले में मुंबई की विलेपार्ले पुलिस ने मालाड स्थित एक प्राइवेट कोचिंग क्लास के टीचर को गिरफ्तार किया है|

स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने इस खबर का खंडन किया है| वर्षा गायकवाड ने इस खबर को महज अफवाह बताया है| वर्षा गायकवाड ने इस संबंध में एक ट्वीट किया और विधानपरिषद में भी सफाई दी है| वर्षा गायकवाड ने कहा है, ‘ शनिवार को हुई 12 वीं की केमिस्ट्री की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ| प्रश्न पत्र लीक होने का प्रचार जो सोशल मीडिया में किया जा रहा है उसमें कोई तथ्य नहीं है| इस मामले में मैंने आज विधानपरिषद में सफाई भी दी है|’

वर्षा गायकवाड ने विधान परिषद में दी गई अपनी सफाई में कहा, ‘शनिवार 12 तारीख को केमिस्ट्री का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है| पेपर लिखने की शुरुआत 10.30 दस बजे होती है, लेकिन इससे दस मिनट पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए वितरित किए जाते हैं|  ऐसे में दस बज कर चौबीस मिनट में मुंबई के  विले पार्ले के एक परीक्षा केंद्र के एक विद्यार्थी के मोबाइल फोन से पेपर वाट्सअप में भेजा गया उसके बाद यह सर्कुलेट हुआ|

चूंकि यह 10.20 मिनट के बाद सर्कुलेट हुआ है, इसलिए यह कहना कि पेपर लीक हुआ, गलत है| इसमें कोई तथ्य नहीं है| हां वाट्सअप से इसे परीक्षा के दरम्यान सर्कुलेट किया जाना गलत है और इसके लिए मुंबई की विले पार्ले पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है|’

केमिस्ट्री परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक मामले में पुलिस ने मुकेश सिंह यादव नामक एक प्राइवेट टीचर को गिरफ्तार किया है| पुलिस के अनुसार यह मालाड में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर चलाने का काम करता है| मुंबई की विले पार्ले पुलिस ने 12वीं का केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र को लीक करने के मामले में इस आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है| इस कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का एक वाट्सअप ग्रुप बना हुआ है| यह टीचर उस ग्रुप से जुड़ा हुआ है|

यह भी पढ़ें-

BMC: नयी चुनौती! 8 संस्थाएं करेंगी सड़क कार्यों की जांच

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें