25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसांसद राजीव सातव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित,पुणे में चल रहा...

सांसद राजीव सातव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित,पुणे में चल रहा था इलाज

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव का निधन हो गया है। वह पहले कोरोना से संक्रमित थे। बाद में उन्हें निमोनिया हो गया था। राजीव सताव का पिछले कुछ दिनों से पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, ”निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज… राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो!”

अस्पताल से छुट्टी से पहले ही राजीव की तबीयत फिर से खराब हो गई। सांसद को फिर से वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। कोरोना निगेटिव होने के बाद भी उनको निमोनिया की शिकायत पाई गई। जालना में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया,डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस मामले में विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। राजीव सातव राहुल गांधी के करीबी नेता थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें