27 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआर्यन खान ड्रग्स केस: NCB गवाह प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से...

आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB गवाह प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत   

Google News Follow

Related

मुंबई क्रूज ड्रग मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल को दिल का दौरा पड़ने पर शुक्रवार दोपहर चेम्बूर के माहुल इलाके में उनके किराए के अपार्टमेंट में उनकी मौत हो गई। उनके  वकील तुषार खंडारे ने इस बात की पुष्टि की प्रभाकर सेल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने किसी भी साजिश की आशंका से इंकार किया है।

प्रभाकर सेल के परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि सेल परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से पहले गांव से आने वाले कुछ सदस्यों का इंतजार करने का फैसला किया है। सेल ड्रग क्रूज मामले में एक अन्य गवाह केपी गोसावी का निजी सुरक्षा गार्ड था।

बता दें कि प्रभाकर सेल ने तब के एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद समीर वानखेड़े की जांच शुरू की गई थी।  वहीं एनसीबी की विजिलेन्स टीम ने प्रभाकर सेल से भी पूछताछ की थी। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2021 में की गई थी। जिसकेबाद यह मामला एक माह तक खूब सुर्खियों में रहा।  इस दौरान आर्यन खान ड्रग्स लेने और रखने के आरोप गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में धर्म और जाति को लेकर खूब मामला गरमाया रहा। तब के एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने होने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की थी। हालांकि, धन शोधन के मामले में मलिक जेल के सलाखों के पीछे हैं
ये भी पढ़ें 

 

साजिश: PM मोदी को जान से मारने की धमकी, एनआईए को मिला ईमेल 

रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत को मध्यस्थता का ऑफर, पाक पीएम को लगी मिर्ची!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,193फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें