25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटNDA को मिला हर वोट 'महाठगबंधन' की ताबूत का कील बनेगा :...

NDA को मिला हर वोट ‘महाठगबंधन’ की ताबूत का कील बनेगा : भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक

Google News Follow

Related

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव में एनडीए को 160 सीटें जीतने का दावा किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने शनिवार (8 नवंबर)को शाह के बयान का समर्थन किया।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रथम चरण का जिस तरीके से मतदान हुआ है, उसे देखकर पता चलता है कि 160 सीटें हमें आ रही हैं, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। लेकिन इस बार एनडीए की अभूतपूर्व आंधी भी हो सकती है, जिसके कारण 2010 का पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।”

अजय आलोक ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के महागठबंधन की सरकार बनने के दावे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पहली बात कि चोरों की बारात विकास नहीं करती है। दूसरी बात, ‘न धूल, न आंधी, कांग्रेस को डूबा गया उधार का गांधी’ इन बातों को कांग्रेसी भी समझ रहे हैं। विश्वसनीयता दिखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो बोलते हैं, वो जमीन पर दिख भी रहा है। यही वजह है कि इस बार महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट किया है। इस बार हर वोट ‘महाठगबंधन’ की ताबूत का किल बनेगा।”

भाजपा प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पहले राजद कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट लगाए जाने और उसमें तेजस्वी को भावी मुख्यमंत्री बताए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “14 नवंबर को सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री तो दूर की बात, इस बार वो शायद विपक्ष के नेता भी न बन पाएं। वो अपनी सीट बचा लें, उतना ही बहुत है।”

तेज प्रताप यादव के एनडीए के साथ जाने की चर्चाओं पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यह सियासी गपबाजी है, जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।”

उन्होंने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से दूर रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा, “यह बहुत जरूरी है। नगरपालिका को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए, चाहे कोई भी नगरपालिका हो। कुत्तों को सार्वजनिक स्थलों से दूर रखना चाहिए और सभी को एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगाना चाहिए।”

यह भी पढ़ें:

घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने वाला ‘महाठगबंधन’ बिहार का भला नहीं कर सकता : अमित शाह

एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान शांति वार्ता विफल; आगे क्या ?

कर्नाटक: 9 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद गन्ने की कीमत ३,३०० रूपए !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें