31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटHC से अनिल देशमुख को राहत नहीं, 4 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

HC से अनिल देशमुख को राहत नहीं, 4 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

Google News Follow

Related

मुंबई। एनसीपी नेता व राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में दायर देशमुख की याचिका पर अब 4 अक्टूबर को सुनवाई होगी। ईडी के पांच नोटिस के बावजूद देशमुख अपनी गिरफ्तारी के डर से ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं जा रहे हैं। बुधवार को हाईकोर्ट में देशमुख की याचिका पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में सॉलिसिटर जनरल ईडी का पक्ष रखना चाहते हैं।

इसके बाद खंडपीठ ने सुनवाई स्थगित कर दी। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी। तब तक के लिए अदालत ने देशमुख को कोई राहत नहीं दी है। गौरतलब है कि ईडी अब तक पूछताछ के लिए देशमुख को 5 बार समन जारी कर चुकी है पर वे अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुई है। वे ऑनलाईन पेश होने के लिए तैयार हैं जबकि प्रत्यक्ष रुप से ईडी के सामने जाने से बच रहे हैं। इसके पहले इस मामले में ईडी ने उनके निजी सचिवों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों जेल में हैं। जांच के दौरान ईडी को देशमुख और उनके परिवार के खिलाफ धन की हेराफेरी के कई सबूत मिले हैं। फर्जी कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद करने की कोशिशों का ईडी ने पर्दाफाश किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें