28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: अब 14 जून तक मुफ्त मिलेगी शिवभोजन थाली

Mumbai: अब 14 जून तक मुफ्त मिलेगी शिवभोजन थाली

Google News Follow

Related

मुंबई। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही राज्य सरकार ने गरीबों के लिए शुरु की गई मुफ्त शिवभोजन थाली योजना की अवधि को 14 जून तक बढ़ा दिया है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसको लेकर शासनादेश भी जारी किया है। शासनादेश में कहा गया है कि शिवभोजन थाली के प्रतिदिन के लक्ष्य में डेढ़ गुना वृद्धि की गई है।

राज्य में प्रदेश में बीते 15 अप्रैल से शिवभोजन थाली मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पहले राज्य में कोरोना महामारी की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लागू संचारबंदी के दौरान ब्रेक द चेन प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समाज के विभिन्न समूहों के लिए मदद के पैकेज की घोषणा की थी। शिवभोजन थाली को 15 अप्रैल से एक महीने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। अब सरकार ने शिवभोजन थाली मुफ्त में 14 जून तक देने का फैसला किया है।

4 करोड़ शिवभोजन थाली वितरित
राज्य में शिवभोजन थाली योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 27 लाख 81 हजार 306 थाली वितरित की गई है। राज्य में शिवभोजन के लिए कुल 950 केंद्र शुरू हैं। अब शिवभोजन थाली मुफ्त में 14 जून 2021 तक देने का फैसला किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें