33 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकांग्रेस में अब बहस की परंपरा खत्म हो गई,कांग्रेस नेता शिंदे का...

कांग्रेस में अब बहस की परंपरा खत्म हो गई,कांग्रेस नेता शिंदे का छलका दर्द

Google News Follow

Related

मुंबई। कांग्रेस में पुराने नेताओं की नाराज़गी अब खुल कर सामने आने लगी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पार्टी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस में अब बहस और बातचीत की परंपरा खत्म हो गई है, कांग्रेस गलत नीतियों पर चल रही है और ऐसे में पार्टी को पटरी पर लाने के लिए आत्ममंथन की जरूरत है। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘कांग्रेस की बहस और संवाद पर सत्र आयोजित करने की परंपरा अब खत्म हो गई है, मुझे इसका दुख है। पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

हमारी नीतियां गलत हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सही करने के लिए ऐसे सत्रों की जरूरत है, एक समय था, जब पार्टी में मेरे शब्दों की कीमत थी, लेकिन मुझे पता नहीं है कि अब है या नहीं। बता दें कि पिछले साल कांग्रेस के 23 सीनियर नेताओं ने पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. इस ग्रुप को G-23 काम नाम दिया गया. इस ग्रुप में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा जैसे दिग्गज शामिल थे, पार्टी ने अभी तक इन नेताओं की नाराज़गी दूर नहीं की है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अगर सुशील कुमार शिंदे ने कुछ कहा है, तो पार्टी को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि वो कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें