आज गणेशोत्सव का आखिरी दिन है। देशभर में गणेश मूर्तियों का विसर्जन नदियों, झीलों, तालाबों और आर्टिफिशियल टैंकों में किया जा रहा है। मुंबई में 25,000 से ज़्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 आर्टिफिशियल टैंक तैयार किए गए हैं।
हैदराबाद में भी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 25 से 30,000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। हुसैन सागर इलाके में 100 और कैमरे लगाए गए हैं, जबकि झील के किनारे क्रेन, इमरजेंसी बोट, गोताखोर और मेडिकल सेंटर तैनात किए गए हैं। जुलूस के दौरान ट्रैफिक रूट में बदलाव और कई पाबंदियां लागू रहेंगी।
पिछले 10 दिनों में मुंबई में 1.5 लाख से ज़्यादा मूर्तियां विसर्जित की गईं। BMC के मुताबिक, इस साल अब तक 12 दिन के त्योहार में 1,63,386 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है, जो डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन और सात दिन के समय में हुआ।
यह भी पढ़ें-
मोबाइल से डिफेंस सेक्टर तक;12 साल में ‘मेक इन इंडिया’ की भारी उडान
