29 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराम को समर्पित व्यक्तित्व खो गया

राम को समर्पित व्यक्तित्व खो गया

कल्याण सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Google News Follow

Related

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पद की भी परवाह नहीं की। उनके प्रयासों से सैकड़ों साल का संघर्ष एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्री फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में जुटे कारसेवको पर गोली चलवाने से इंकार कर दिया था। कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद की परवाह किये बगैर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए चल रहे संघर्ष में एक अमूल्य योगदान दिया था।

राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागने वाले कल्याण सिंह एक महान नेता थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, उत्तर प्रदेश में एंटी-कॉपी कानून पारित किया गया था। जिससे नकल रहित परीक्षा शुरू हो सकी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भी कठोर कदम उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह को प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी एवं प्रवक्ता श्वेता शालिनी, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रमुख संजय पांडेय, बृजेश सिंह उपस्थित मौजूद थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें