अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में राजभवन में वृक्षारोपण

अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में राजभवन में वृक्षारोपण

मुंबई। हिंदी और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जीवन पर्यन्त कार्यरत रहे मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में वृक्षारोपण किया। शुक्रवार को अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया था। उनकी याद में भारत मे भी एक दिन का शोक घोषित किया गया है अनिरुद्ध जगन्नाथ ने अपने पद पर रहते हुए राजभवन का दौरा किया था।

भारत से विशेष लगाव, बलिया के थे पूर्वज

दो बार मॉरीशस के राष्ट्रपति और छह बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले जगन्नाथ को 2020 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हिंदी प्रेमी के तौर पर बहुत बड़ी क्षति हुई है। भारत और हिंदी के प्रति अपने खास लगाव के लिए पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया था।मॉरीशस के मौजूदा प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज उत्तर प्रदेश के बलिया से मॉरिशस पहुंचे थे।

Exit mobile version