28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरेलवे कर्मचारियों की खूब मनेगी दिवाली, मिलेगा हेवी बोनस!

रेलवे कर्मचारियों की खूब मनेगी दिवाली, मिलेगा हेवी बोनस!

बिहार को डबल रेल लाइन और देशभर में नई मेडिकल सीटों की सौगात

Google News Follow

Related

मोदी सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 सितंबर 2025 को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस देने का फैसला लिया गया। इसके लिए सरकार ने 1,865.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार ने साफ किया है कि बोनस की राशि दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार यह बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और मंत्रालय सहित विभिन्न ग्रुप के कर्मचारियों को दिया जाएगा।

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया सेक्शन पर डबल रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। 2,192 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 104 किलोमीटर लंबी परियोजना से चार जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब तक यह सिंगल लाइन थी, जिसकी क्षमता सीमित थी। डबल लाइन बनने के बाद नालंदा, पावापुरी और राजगीर (शांति स्तूप) जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक रेलवे सेवा और बेहतर होगी। साथ ही गया और नवादा की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

बिहार में एनएच-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड पर 78.942 किलोमीटर लंबे हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इस पर 3,822.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं शिपबिल्डिंग और मरीन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये का पैकेज पास किया गया है। इसमें चार बड़े हिस्से शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम, मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड, शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम और लीगल, पॉलिसी व प्रोसेस रिफॉर्म्स शामिल हैं।

इसके अलावा कैबिनेट ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी बड़ा उपहार दिया है। देशभर में 5,000 नई पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटें और 5,023 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है। दिवाली से पहले सरकार के इन फैसलों को कर्मचारियों और छात्रों दोनों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है, जबकि बुनियादी ढांचे और शिपिंग सेक्टर को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

बिहार भाजपा का सवाल: कांग्रेस की डूबी नाव बचाने की कोशिश! 

पीएम मोदी के संबंध में विवादित टिप्पणी निंदनीय : शहजाद पूनावाला! 

रिपोर्ट: जेनएआई बदल देगा आने वाले समय में कार खरीदारी तरीका! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें