23 C
Mumbai
Thursday, January 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसाकीनाका दुष्कर्म मामले के आरोपी को मिले मृत्यु दंड: भाजपा

साकीनाका दुष्कर्म मामले के आरोपी को मिले मृत्यु दंड: भाजपा

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई के साकीनाका में एक टेम्पो के भीतर एक महिला के साथ दुष्कर्म एवं उसपर हमले के मामले में भाजपा की प्रदेश इकाई ने आरोपी के लिए मृत्यु दंड की मांग शनिवार को की और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी सरकार को घेरा। पुलिस ने बताया कि साकीनाका में एक टेम्पो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर दुष्कर्म एवं निर्दयता से हमला किया गया। पैंतालीस वर्षीय आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता के निजी अंगों पर लोहे की छड़ से हमला किया। महिला की शनिवार तड़के निकाय संचालित राजावाडी अस्पताल में मौत हो गई।

आरोपी को मिले मौत की सजा:  विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘साकीनाका महिला दुष्कर्म मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होली चाहिये ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर उनसे इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने का आग्रह करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि सजा सुनाने का काम न्यायपालिका का है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि साकीनाका दुष्कर्म मामले के आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि साकीनाका की यह घटना 2012 के ‘निर्भया’ दुष्कर्म मामले की याद दिलाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं पर हमला चिंता का विषय है। दिल्ली में दिसंबर 2012 में, एक युवती – जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया – के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक दुष्कर्म और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
कार्रवाई करने की जरूरत है : प्रस्तावित शक्ति अधिनियम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा कानून दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए पर्याप्त हैं। यह राज्य की इच्छा शक्ति पर है कि वह कड़े फैसले ले और तर्कसंगत अंत तक उसका पालन करे।’’  राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने  इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है, क्योंकि अपराधियों में कानून का थोड़ा सा भी डर रह नहीं गया है। महिला किस तरह के दर्द से गुजरी है, यह जानना भयावह है और वह पीड़िता की मौत से बेहद दुखी हैं। राज्य सरकार को कार्रवाई करने की जरूरत है।
दोषियों को जल्दी जमानत न मिले:   उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस पर कुछ कहती है तो यह आरोप लग सकता है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर पार्टी राजनीति कर रही है लेकिन इस तरह के मामलों की संख्या खुद ही सब कुछ बयां कर रही है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की तर्ज पर एक अधिनियम बनाने की मांग की ताकि इस तरह के अत्याचार में शामिल दोषियों को जल्दी जमानत न मिले। इस बीच, संवाददाताओं से बातचीत में मुंबई की महापौर व शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘‘मैं कल्पना नहीं कर पा रही हूं कि क्यों कुछ मर्द इतनी बेरहमी दिखाते हैं। मुझे जानकारी दी गई है कि पुलिस इस घटना से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है और सबूत जमा कर रही है। कुछ समय लगेगा लेकिन सच का पता चलेगा।’’
महाराष्ट्र में छाया है गुंडो का खौफ: भाजपा सांसद मनोज कोटक ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर तरफ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और राज्य के गृहमंत्री हर बार रटा रटाया बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि गृहमंत्री घटना होने के बाद कहते है की इस पूरे मामले पर मेरी नजर है। उनकी नजर अपराधियों पर होनी चाहिए। अपराधियों में कानून का कोई भी खौफ नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा की चिंता महाराष्ट्र के वसूली सरकार को नही है।
पिछले 5 दिनों में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध: भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले पांच दिनों में महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ आ गई है। पुणे में 14 साल की बच्ची से 13 ‘राक्षसों’ ने बलात्कार किया। पुणे में 6 साल की बच्ची को फुटपाथ से अगवा कर दुष्कर्म किया गया। मुंबई के साकीनाका 32 साल की मासूम के साथ साकीनाका में निर्भया की तरह बेरहमी से बलात्कार किया। पर बहरी एमवीए सरकार इतनी गहरी नींद में है कि बेगुनाहों की रहमत भी अनसुनी हो रही है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,376फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें