27 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से संजय केनेकर होंगे...

विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से संजय केनेकर होंगे उम्मीदवार

Google News Follow

Related

मुंबई। विधान परिषद के एक स्थान के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के संभाजी नगर शहर जिला अध्यक्ष संजय केनेकर को उम्मीदवारी दी जाए, ऐसी सिफारिश प्रदेश भाजपा की ओर से पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील ने विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता  देवेंद्र फडणवीस सहित पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा करके संजय केनेकर का नाम भाजपा, महाराष्ट्र की ओर से निश्चित किया गया और फिर सिफारिश की गई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से संजय केनेकर की उम्मीदवारी जल्द निश्चित होने की अपेक्षा है। चुनाव आवेदन भरने की समयसीमा 16 नवंबर तक है और केंद्रीय समिति की ओर से नाम निश्चित होने पर प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जल्द ही आवेदन दाखिल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सदस्यों के माध्यम से होनेवाला यह चुनाव पूरे सामर्थ्य से लड़ा और जीता जाएगा, ऐसा विश्वास चंद्रकांतदादा पाटील ने व्यक्त किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,942फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें