25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभूस्खलन प्रभावित तालिए गांव में तलाश अभियान ख़त्म, लापता लोग मृत घोषित 

भूस्खलन प्रभावित तालिए गांव में तलाश अभियान ख़त्म, लापता लोग मृत घोषित 

Google News Follow

Related

मुंबई। रायगढ़ जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तबाह तालिए गांव में लापता हुए 31 लोगों की तलाश का काम सोमवार को बंद कर दिया।जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि अब तक गांव में 53 लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल है,इसके अलावा 31 लोग लापता हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया जाएगा।

यह गांव राज्य के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले के महाण तालुका में आता है। गत बृहस्पतिवार को भारी बारिश से यहां भूस्खलन हुआ और इलाके के अनेक घर तबाह हो गए। चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य तथा ठाणे जिले के आपदा मोचन बलों की राय लेने के बाद तलाश अभियान को बंद करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया,‘‘ बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। हमने तालिए से अपने दलों को वापस बुला लिया है।
लापता 31 लोगों को प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृत घोषित कर दिया जाएगा…लापता लोगों के रिश्तेदार कल से ही अभियान को बंद करने की मांग कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों और लापता हुए लोगों के परिजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए तलाश अभियान बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को गांव का दौरा किया था और कहा था कि भूस्खलन कई स्थानों पर प्राणलेवा साबित हुआ है और सरकार पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थायी तौर पर वहां से कहीं और बसाने की योजना तैयार करेगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें