महाराष्ट्र में छाया मानसून, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी​​​

​महाराष्ट्र भर में छाया मानसून​ ​पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, कोल्हापुर, सातारा, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है​|​ ​

महाराष्ट्र में छाया मानसून, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी​​​

महाराष्ट्र में मानसून​​ शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और उन्हें अगले 5 दिनों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

इससे पहले आरएमसी, मुंबई ने गुरुवार को रायगढ़ में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि सिंधुदुर्ग में आज भी भारी बारिश की हो सकती है। इस बीच, आरएमसी को उम्मीद है कि रत्नागिरी में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होगी। इसी के साथ ​महाराष्ट्र भर में छाया मानसून​ ​पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, कोल्हापुर, सातारा, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है|​ ​

मुंबई में भी अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी शुक्रवार से रविवार तक “मध्य महाराष्ट्र” के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग ​स्थानों ​भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें-

उद्धव ठाकरे का ‘इमोशनल अत्याचार’: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं 

Exit mobile version