29 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीता ओमान के खिलाड़ियों का दिल,...

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीता ओमान के खिलाड़ियों का दिल, साझा किए अनुभव!

सूर्या ने ओमान के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ की बातचीत

Google News Follow

Related

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के 12वें मैच में ओमान को हराने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के दिल जीत लिए। मैच के तुरंत बाद सूर्या ने ओमान के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने बहुमूल्य अनुभव और रणनीतियाँ साझा करते हुए उन्हें क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव ओमान की टीम के सदस्यों के साथ चर्चा करते नजर आए। उन्होंने कहा, “पावरप्ले के बाद कोई भी टीम खेल को नियंत्रित करने की कोशिश करेगी। ऐसे में आपको रणनीतिक रूप से खेलना होता है। हर टीम के लिए सीखने लायक काफी कुछ होता है, हमारी टीम के पास भी सीखने के लिए बहुत कुछ है। ऊर्जा और आपसी माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है। जैसे आप सब साथ बैठे थे, वैसे ही चाहे स्कोर 5 विकेट खोकर 50 रन हो या बिना किसी नुकसान के 60 रन, उस ऊर्जा का असर पूरे ग्रुप पर पड़ता है।”

सूर्यकुमार ने बल्लेबाजों के योगदान पर भी जोर दिया और कहा, “हर बल्लेबाज जो मैदान पर आता है, वह योगदान देता रहेगा। मैदान के बाहर जो समय आप साथ बिताते हैं और जो मेहनत करते हैं, वही मैदान पर झलकती है। जैसे ही किसी ने अर्धशतक लगाया, मैंने देखा कि सभी खड़े हो गए। यह बहुत अहम बात है।”

उन्होंने खिलाड़ियों को मानसिक दृष्टिकोण की भी सीख दी, कहा, “जब आप मैदान से बाहर निकलें, तो आपको ऐसा महसूस होना चाहिए कि आज हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह सोचकर आपको अच्छी नींद आनी चाहिए, यह सोचकर नहीं कि आप जीते या हारे। यह आपके रवैये और टीम कल्चर पर निर्भर करेगा। आप सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और नतीजा आपके सामने है।”

यह भी पढ़ें:

मुंबई में मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों ने नाराजगी जताई!

एच-1बी वीज़ा शुल्क को भारत के लिए झटका क्यों नहीं मानते अमिताभ कांत?

विदेशी निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन, भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा : पीएम मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें