32 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटटाटा मोटर्स का ग्राहकों को वादा, जीएसटी का पूरा फ़ायदा कीमतों में...

टाटा मोटर्स का ग्राहकों को वादा, जीएसटी का पूरा फ़ायदा कीमतों में कटौती से देंगे !

कमर्शियल वाहन 52,000 रुपये से लेकर 66,000 रुपये तक सस्ते

Google News Follow

Related

देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने रविवार (7 सितंबर) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह जीएसटी दरों में हाल ही में की गई कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इसके तहत कंपनी के सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतें 22 सितंबर से घट जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, संशोधित जीएसटी दरें लागू होने के साथ ही वाहनों के दामों में श्रेणीवार कटौती होगी।

टाटा मोटर्स ने जानकारी दी कि जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को सीधे मिलेगा और इसके चलते वाहनों की कीमतों में श्रेणीवार कमी होगी। भारी कमर्शियल वाहनों (एचसीवी) की कीमतें 2.8 लाख रुपये से लेकर 4.65 लाख रुपये तक घटेंगी। हल्के और मध्यम कमर्शियल वाहन 1 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। बसों और वैन की कीमतों में 1.2 लाख रुपये से लेकर 4.35 लाख रुपये तक की कटौती होगी। छोटे कमर्शियल यात्री वाहन 52,000 रुपये से लेकर 66,000 रुपये तक सस्ते होंगे, जबकि पिकअप ट्रक की कीमतों में 30,000 रुपये से लेकर 1.1 लाख रुपये तक की कमी की जाएगी।

टाटा मोटर्स ने कहा कि कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी अब घटाकर 18% कर दिया गया है। कंपनी को विश्वास है कि इससे भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और छोटे व्यवसायियों व बेड़े संचालकों को राहत मिलेगी।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा,“यह निर्णय देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें गर्व है कि हम ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ प्रदान कर रहे हैं, जिससे लागत घटेगी और आधुनिक वाहनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।”

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में भी कटौती का ऐलान किया था। इसके तहत टियागो की कीमत में ₹75,000 तक और सफारी की कीमत में ₹1.45 लाख तक की कमी की गई थी। ये नई कीमतें भी 22 सितंबर से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें:

रकुल प्रीत सिंह ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर शेयर की हेल्दी डाइट!

ऑस्ट्रेलिया : मेलबर्न में चाकू से हमले में दो लोगों की मौत!

 यूपी डिफेंस कॉरिडोर को मजबूती देने के लिए डीआरडीओ की नई पहल​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,953फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें