28 C
Mumbai
Tuesday, September 17, 2024
होमन्यूज़ अपडेटलड़कियों की जनसंख्या बढ़ाने योगी सरकार के नक्शेकदम पर महाराष्ट्र... ! 

लड़कियों की जनसंख्या बढ़ाने योगी सरकार के नक्शेकदम पर महाराष्ट्र… ! 

कन्या विवाह के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

Google News Follow

Related

वैसे तो महा विकास आघाडी के नेता उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोडते। पर बुधवार को विधानसभा में सरकार ने माना कि लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए यूपी सरकार की कन्या विवाह योजना अच्छी है। इस योजना को महाराष्ट्र में भी अपनाया जाएगा। राज्य सरकार उन राज्यों की नीतियों का अध्ययन करेगी जहां लड़कों के मुकाबले लड़कियों का औसत ज्यादा है। साथ ही राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देने पर भी विचार करेगी। बेटियों के पैदा होने पर आर्थिक मदद देने पर भी विचार किया जाएगा। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

सदन में शिवसेना के तानाजी सावंत, भाजपा की भारती लवेकर, हरिभाऊ बागडे, कांग्रेस के नाना पटोले आदि सदस्यों के सवाल के जवाब में मंत्री टोपे ने बताया कि 2016 में राज्य में एक हजार लड़कों के मुकाबले 874 लड़कियां थीं जो साल 2019 तक प्रतिहजार बढ़कर 913 तक पहुंच गईं हैं। इसे एक हजार लड़कों पर एक हजार लड़कियों की आदर्श स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी कानून पर कड़ाई से अमल किया जा रहा है।

एक-एक बेटियों के पिता हैं फडणवीस-पवार
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 20 जनवरी से 28 फरवरी के बीच स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड ने 10372 सोनोग्राफी सेंटरों की जांच की है। गड़बड़ी मिलने के बाद 181 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन मशीने सील की गई हैं। 5927 एमटीपी की भी जांच की गई है जिनमें से 73 को अनियमितता सामने आने पर नोटिस दिया गया है। 15 सेंटर बंद कर दिए गए हैं। साथ ही टोपे ने कहा कि मानसिकता, खर्च और पुरुष प्रधान समाज के चलते ज्यादा समस्या है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक बच्चे के जन्म के बाद दूसरा बच्चा क्यों चाहिए। शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस की एक-एक बेटियां हैं और वे खुश हैं।

ये भी पढ़ें 

हां, मैं डंके की चोट कहता हूं कि देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’  

पाटणकर मामला: बुलियन कंपनी ने नोटबंदी के दौरान ख़रीदा था 285 किलो सोना

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,387फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
177,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें