28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगर्मियों में मिलने वाले ये फल स्किन को देंगे प्राकृतिक ग्लो, सेवन...

गर्मियों में मिलने वाले ये फल स्किन को देंगे प्राकृतिक ग्लो, सेवन से गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा

Google News Follow

Related

गर्मियों के आगमन के साथ तापमान अधिक होने से चेहरे की रंगत उड़ जाती है। चेहरे का ग्लो, तापमान की वजह से टेनिंग में बदल जाता है। टेनिंग से बचने और ग्लो पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रकृति ने गर्मियों में हमें ऐसे फल दिए हैं, जो हमारी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में मदद करते हैं? आज हम आपको गर्मियों में मिलने वाले ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देंगे।

पहले नंबर पर है नारियल पानी। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और त्वचा को ग्लोइंग एवं मुलायम रखने में मदद करता है। अगर गर्मियों में रोजाना एक नारियल पी लिया जाए तो पेट से लेकर त्वचा दोनों ही स्वस्थ महसूस करते हैं। दूसरे नंबर पर है तरबूज। तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और पानी होता है। विटामिन सी टेनिंग हटाने में मददगार होता है। अगर गर्मियों में टेनिंग से परेशान रहते हैं तो अपने आहार में तरबूज को जरूर शामिल करें। चेहरे को ग्लोइंग बनाने से लेकर तरबूज शरीर के तापमान को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

तीसरे नंबर पर है खीरा। खीरा सिर्फ सलाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पेट और त्वचा दोनों के लिए सेहत का खजाना है। खीरा पूरे शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेहरे के रुखेपन को भी कम करने में मदद करता है। कई स्किन ट्रीटमेंट में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। चौथे नंबर पर है आम। आम की तासीर भले ही गर्म होती है लेकिन यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे का खोया निखार वापस लाने में मददगार होते हैं। अगर सही मात्रा में आम का सेवन किया जाए तो यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

पांचवें नंबर पर है संतरा। संतरे में भरपूर विटामिन सी होता है। इसका छिलके से लेकर गूदा तक त्वचा के लिए लाभकारी है। संतरा न सिर्फ चेहरे को गहराई से पोषण देता है, बल्कि गहरे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी फेसपैक में किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मी से मारपीट

नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़: ‘सेंसोडाइन’ ब्रांड के नाम पर बन रहे थे फर्जी उत्पाद

पश्चिम एशिया संकट पर कांग्रेस में फूट

पाकिस्तान: तेल के साथ बिजली संकट भी गहराया, कोयला कमी से 30% बिजली उत्पादन पर खतरा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें