29 C
Mumbai
Wednesday, April 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उंबरगांव- तलासरी चार लेन सड़क की मांग!

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उंबरगांव- तलासरी चार लेन सड़क की मांग!

एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बांठिया और सचिव ताहेर वोरा ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर यह ज्ञापन सौंपा।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित उंबरगांव से तलासरी तक चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मांग को लेकर उंबरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बांठिया और सचिव ताहेर वोरा ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर यह ज्ञापन सौंपा।

पत्र में बताया गया है कि उंबरगांव, मुंबई से लगभग 125 किलोमीटर दूर गुजरात सीमा के पास स्थित एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां करीब 1,500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं और लगभग एक लाख श्रमिक कार्यरत हैं। तलासरी से उंबरगांव तक लगभग 17 किलोमीटर लंबा यह मार्ग है, जिसमें करीब 600 मीटर गुजरात और शेष 16.4 किलोमीटर महाराष्ट्र में आता है।

उंबरगांव–तलासरी यह सड़क: वर्तमान में यह सड़क अत्यंत संकरी, जर्जर और दो लेन की है, जिसके कारण उद्योगों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेएनपीटी बंदरगाह, मुंबई बाजार, भिवंडी परिवहन केंद्र, मुंबई हवाई अड्डा तथा केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा को जोड़ने वाला यह एकमात्र सीधा मार्ग है। खराब स्थिति के कारण व्यस्त समय में एक घंटे से अधिक की देरी हो जाती है।

तलासरी के पास प्रस्तावित नवी मुंबई- नई दिल्ली एक्सप्रेसवे का प्रवेश और निकास बिंदु होने से आने वाले समय में यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान सड़क की सीमित चौड़ाई के चलते बसों, ट्रकों और 40 फीट लंबे कंटेनरों की आवाजाही सुचारू रूप से नहीं हो पाती, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है।

यदि इस मार्ग को चार लेन में विस्तारित किया जाता है, तो इससे न केवल उंबरगांव के उद्योगों को बल्कि तलासरी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र अब तक विकास से वंचित रहा है और यह परियोजना इसके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, रोजाना मुंबई से उंबरगांव आने-जाने वाले उद्योगपतियों के लिए भी यह सड़क अत्यंत लाभकारी होगी।

एसोसिएशन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना पर गंभीरता और शीघ्रता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

यह भी पढ़ें-

‘रुसी तेल की खरीद पर भारत को चुनकर निशाना बनाना अनुचित’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें