अमेरिका के सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के लिए लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यहां जून 2025 से अब तक 8,000 से ज्यादा चिकनगुनिया के मामले सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोशान शहर को इस प्रकोप का केंद्र माना जा रहा है। यह चीन में अब तक का सबसे बड़ा चिकनगुनिया प्रकोप बताया जा रहा है।
सीडीसी ने यात्रियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की यात्रा करने से पहले अतिरिक्त सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इसमें मच्छरों से बचाव के लिए रेपेलेंट का इस्तेमाल करना, लंबे और ढके हुए कपड़े पहनना तथा केवल स्क्रीन या एयर-कंडीशनिंग वाली जगहों पर ठहरना शामिल है। इसके अलावा प्रकोप-ग्रस्त इलाकों में जाने वाले यात्रियों को पहले से वैक्सीन लेने की भी सिफारिश की गई है, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। साथ ही, CDC ने यात्रियों को प्रकोप-ग्रस्त इलाकों में जाने से पहले वैक्सीन लेने की सिफारिश की है।
CDC ने गर्भवती महिलाओं को आगाह किया है कि वे ग्वांगडोंग की यात्रा पर पुनर्विचार करें। एजेंसी के मुताबिक, प्रसव के नजदीक संक्रमण होने पर नवजात शिशु को गंभीर खतरा हो सकता है। सामान्यतः चिकनगुनिया का टीकाकरण गर्भावस्था के बाद किया जाता है, लेकिन अगर संक्रमण का जोखिम बहुत ज्यादा है और यात्रा टाली नहीं जा सकती, तो महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर टीकाकरण पर विचार करना चाहिए।
चिकनगुनिया वायरस मच्छर के काटने से फैलता है और इसके लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 3 से 7 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसमें सबसे प्रमुख लक्षण तेज बुखार और जोड़ों में दर्द होता है। इसके अलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन और त्वचा पर चकत्ते भी देखने को मिल सकते हैं। सामान्य तौर पर अधिकांश मरीज एक सप्ताह में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार जोड़ों का दर्द लंबे समय तक बना रहता है, जो महीनों से लेकर सालों तक मरीज को परेशान कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में इस प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, जिन्हें शुरुआती कोविड दौर की नीतियों से जोड़ा जा रहा है। चीन के बड़े शहरों में हजारों लोग संक्रमित होने के कारण अमेरिका की ओर से यह चेतावनी दी गई है। दौरान चिकनगुनिया के लगातार बढ़ते मामलों ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर: रामबन में बादल फटा तो रियासी में भूस्खलन!
पोलैंड और अलास्का में F-16 और F-35 जेट्स हादसों ने ट्रंप को किया शर्मिंदा
कन्नूर में धमाका: संदिग्ध क्रूड बम विस्फोट में 1 की मौत, कई घायल!



