30 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसांगली : गन्ना ​की खेत ​​में ​पानी देने गए किसान पर तेंदुए...

सांगली : गन्ना ​की खेत ​​में ​पानी देने गए किसान पर तेंदुए का हमला​, बची जान !

हालांकि इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है|

Google News Follow

Related

वलवा तालुका के हुबलवाड़ी में शनिवार सुबह ​खेत में​ ​गन्ने की ​सिंचाई करने​​ गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस​ घटना ​में ​किसान की पहचान अरविंद सदाशिव हुबले (47) के रूप में हुई है। हुबले​ द्वारा सावधानी बरतने के कारण वह तेंदुए के जानलेवा हमले से बच गया​​। हालांकि इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है|

हुबलवाड़ी के किसान आज सुबह नाले के किनारे खेतों में गन्ने की​​ सिंचाई करने गए थे। गन्ने​​ के बीच​ से गुर्राहट की आवाज आ रही थी। ​तभी ​यह भी देखा गया कि खेत​​ में कुछ हलचल हुई। जब उन्होंने दूर देखने की कोशिश की तो गन्ने के​ बीच से तेंदुए ने उन पर छलांग लगा दी।

हालांकि पहले​ से सावधान​ हुबले ​तेंदुए के ​इस छलांग से बच​ ​गए। ​​उन्होंने तेंदुए​ को लेकर शोर ​ शुरू​ किया। इस हंगामे के कारण आसपास के लोग दौड़े ​और​ वे भी चिल्लाए तो तेंदुआ गन्ने के​ खेत में ​​जानकर छीप गया ​| स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना ​वन विभाग को दी गई है।​ इस घटना के बाद गन्ना किसान पूरी तरह से डरे हुए हैं|

यह भी पढ़ें-

​लगातार दूसरे दिन ठाकरे का शिंदे को झटका, महिला नेता की घर वापसी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें