भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च)को इतिहास रचते हुए ICC पुरष T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने नूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की जमकर सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के आक्रामक क्रिकेट का किसी भी टीम के पास जवाब नहीं था।
कोहली ने अपने संदेश में कहा, “Champions! अहमदाबाद में टीम इंडिया की शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारे विस्फोटक क्रिकेट का बिल्कुल कोई मुकाबला नहीं था। मुश्किल परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन जज्बा दिखाया और एक बार फिर विश्व चैंपियन बने। सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को इस उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद।”
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन:
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई।
इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवरों में शिवम् दुबे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारत के स्कोर को 255 तक पहुंचा दिया।
गौतम गंभीर की कोचिंग में ऐतिहासिक जीत:
कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गया और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।
यह भी पढ़ें:
स्पेस में माइक्रोग्रैविटी के बीच खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स, ऐसे करते हैं एक्सरसाइज
85,000 सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियर तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार
T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के दम पर भारत बना चैंपियन



