वसई–वैतरणा रूट पर रातभर चलेगा जम्बो ब्लॉक

रविवार, 19 जुलाई, 2026 को कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं

वसई–वैतरणा रूट पर रातभर चलेगा जम्बो ब्लॉक

रेलपथ, सिग्नलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार/रविवार अर्थात 18/19 जुलाई, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान वसई रोड एवं वैतरणा स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह जम्बो ब्लॉक 18 जुलाई, 2026 को 23.55 बजे से 19 जुलाई, 2026 को 04.30 बजे तक अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर लिया जाएगा।

इस ब्लॉक के कारण विरार से 04.35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19101 विरार–भरूच मेमू पुनर्निधारित समय 04.45 बजे प्रस्थान करेगी। पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 19 जुलाई, 2026 कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्‍त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें-

‘OMG 2’ से अलग होने पर परेश रावल का बड़ा खुलासा, फिर छिड़ी क्रेडिट की बहस

Exit mobile version