28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्यों हुए महाराष्ट्र में कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर एकाउंट लॉक?, जानें

क्यों हुए महाराष्ट्र में कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर एकाउंट लॉक?, जानें

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ ट्विटर हैंडल को ट्विटर ने लॉक कर दिया है। इनमें मुंबई कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट समेत कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री बालासाहब थोरात, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप आदि के ट्विटर एकाउंट्स का समावेश है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एकाउंट ब्लॉक करने के बाद अब कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली में बलात्कार की घटना के बारे में ट्विटर पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि पीड़िता की पहचान का खुलासा किया जाएगा। उनकी इस असंवेदनशीलता के लिए जनता ने उनकी जमकर आलोचना की थी। वहीं, उनके ट्वीट पर कार्रवाई की मांग की भी गई। इसी के तहत माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने राहुल गांधी के ट्वीट को डिलीट कर दिया था। उसके बाद राहुल गांधी का एकाउंट भी अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया था। राहुल गांधी के साथ ही मुंबई कांग्रेस केआधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ऐसा ही एक ट्वीट किया गया। इसलिए उस खाते के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस के अन्य नेताओं के खाते भी बंद कर दिए गए हैं, जिनमें बालासाहेब थोरात और भाई जगताप आदि शामिल हैं। राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस में इन दिनों ‘ मैं भी राहुल गांधी हूं ‘ कैंपेन चल पड़ी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,285फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें