29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनाबालिग छात्रा को क्यों भेजे थे उन 2 खुराफातियों ने अश्लील वीडियो,...

नाबालिग छात्रा को क्यों भेजे थे उन 2 खुराफातियों ने अश्लील वीडियो, जानें

Google News Follow

Related

मुंबई। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 साल की बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज कर ऑनलाइन यौन शोषण करने के सनसनीखेज प्रकरण में भिवंडी से दो खुराफातियों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम अजय म्हात्रे और सनी जनियानी हैं। घटना की शिकार नाबालिग लड़की 5 वीं कक्षा की छात्रा है। उसे व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील वीडियो भेजा गया था और धमकाते हुए उससे भी अपना न्यूड वीडियो भेजने को कहा गया था।

अपना भी न्यूड वीडियो भेजो: पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिवारजनों ने उसे ऑनलाइन स्टडी के लिए मोबाइल फोन दिया था। उक्त दोनों खुराफातियों ने स्नैपचैट एप के जरिए लड़की का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे अश्लील वीडियो भेजे थे। लड़की को यह तब पता चला, जब रोजाना की तरह एक दिन वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी, उसने देखा कि व्हाट्सऐप पर सनी ने अश्लील तस्वीरें और अपने कुछ न्यूड वीडियो भेजे थे। सनी ने फिर उसका मोबाइल नंबर अजय को भी दिया और उसने भी इस लड़की को अपना अश्लील वीडियो भेजा तथा उससे भी अपने न्यूड वीडियो भेजने को कहा। लड़की के मना करने पर उन्होंने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। उनकी इस धमकी से डरकर उसने अपने वीडियो उन्हें भेज दिए।
मां ने ताड़ी बिटिया की परेशानी: इस घटना के बाद से लड़की मानसिक तौर पर परेशान थी, उसकी मां ने यह ताड़ लिया। खूब समझा-बुझाकर पूछने पर उसने सारी बात बता दी। तत्काल इस बारे में मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी तफ्तीश करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने अजय और सनी को भिवंडी से धर दबोचा।  उनके खिलाफ पोक्सो ऐक्ट के तहत यौन उत्पीड़न, सूचना प्रौद्योगिकी का नियमोल्लंघन और धमकाने आदि संबंधी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें