31 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशीतकालीन सत्र: नागपुर के बजाय मुंबई में चलेगा सत्र

शीतकालीन सत्र: नागपुर के बजाय मुंबई में चलेगा सत्र

आघाडी सरकार को विदर्भ से परहेज

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से मुंबई में होने की संभावना है। इस बार भी शीतकालीन सत्र नागपुर की बजाय मुंबई में होगा। इसके पहले मानसून सत्र की समाप्ति पर शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से नागपुर में शुरू करने का ऐलान किया गया था। एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 22 दिसंबर से दो सप्ताह के लिए शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर चर्चा हुई। सत्र नागपुर के बजाय मुंबई में होगा।

इस बारे आधिकारिक फैसला 29 नवंबर को विधानमंडल कामकाज समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा।बीएसी के बाद नागपुर की जगह मुंबई में भी सत्र आयोजित करने की घोषणा की जाएगी।’ इसके पहले सत्र 7 दिसंबर से नागपुर में निर्धारित किया गया था। लेकिन सरकार ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों और उस अवधि के दौरान होने वाले अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। सीएम का ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल वे अस्पताल में हैं।

ये भी पढ़ें 

शक्ति मिल गैंगरेप केस: दोषियों की मौत की सजा आजीवन कारावास में बदली 

मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, कहा- जांच में सहयोग के लिए आया हूं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें