27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटज़ेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात की तैयारी शुरू!

ज़ेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात की तैयारी शुरू!

शांति की संभावना

Google News Follow

Related

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आमने-सामने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रंप ने इसे रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक बहुत अच्छा और शुरुआती कदम बताया। सोमवार (18 अगस्त)को व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं, नाटो अधिकारियों और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि शांति वार्ता अब पहले से अधिक निकट दिख रही है। उन्होंने बताया, “मेरी सम्मानित मेहमानों के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई, जो ओवल ऑफिस में एक और बैठक के साथ समाप्त हुई।”

इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर स्टब, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो महासचिव मार्क रुटे मौजूद थे।

ट्रंप ने कहा कि बातचीत का मुख्य केंद्र यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर रहा, जिसे यूरोपीय देश वॉशिंगटन के सहयोग से लागू करेंगे। उन्होंने लिखा, हर कोई रूस/यूक्रेन के लिए शांति की संभावना से बहुत खुश है। ट्रंप ने आगे बताया कि बैठक के बाद उन्होंने सीधे पुतिन को फोन किया। “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से बात की और ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की तैयारियां शुरू कीं। स्थान बाद में तय किया जाएगा,” उन्होंने कहा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस द्विपक्षीय बैठक के बाद वे खुद एक त्रिपक्षीय वार्ता (Trilat) की मेज़बानी करेंगे।

इस मिशन के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ मास्को और कीव के साथ संपर्क साध रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “यह एक बहुत अच्छा और शुरुआती कदम है, उस युद्ध के लिए जो लगभग चार साल से चल रहा है।”

क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का शिखर सम्मेलन में मिले आतिथ्य और प्रगति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया। रूसी मीडिया के मुताबिक दोनों नेताओं ने 40 मिनट तक फोन पर चर्चा की और यूक्रेन व रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई। साथ ही, उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर भी निकट संपर्क बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के शुल्क विवाद के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक!

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मनोज बाजपेयी का बयान!

वित्त वर्ष 2026 में 12-14% उछलेगा टेलीकॉम सेक्टर का परिचालन लाभ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें