31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस पर सपा सांसद का तंज, ज्यादा सीटों की मांग पर उठाए...

कांग्रेस पर सपा सांसद का तंज, ज्यादा सीटों की मांग पर उठाए सवाल!

एसपी सिंह पटेल ने कहा, "जैसा कि हमारी पार्टी का नाम ही समाजवादी पार्टी है, समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाना, हर व्यक्ति के लिए काम करना हमारा उद्देश्य है।

Google News Follow
संविधान दिवस पर जारी होने वाले समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय होगा, जिसमें किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार और शिक्षकों समेत सभी वर्गों के लिए घोषणाएं होंगी। वहीं, उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा।

एसपी सिंह पटेल ने कहा, “जैसा कि हमारी पार्टी का नाम ही समाजवादी पार्टी है, समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाना, हर व्यक्ति के लिए काम करना हमारा उद्देश्य है। ऐसे ही हमारा घोषणापत्र भी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय होगा।

सभी लोगों के हित के लिए होगा। इसमें किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, शिक्षक और समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं जरूर होंगी। उनके लाभ, युवाओं के रोजगार और हर तरह के कल्याण के लिए चुनावी घोषणापत्र में प्रावधान होंगे।”

उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि समाजवादी पार्टी घोषणापत्र में जो लिखती है, उस पर अमल करती है। संविधान दिवस के मौके पर हमारा घोषणापत्र आ रहा है, यह बहुत ही सराहनीय है।

मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने घोषणापत्र जारी करने के लिए बहुत अच्छा दिन चुना है। अच्छी बात है कि संविधान इसी दिन लागू हुआ था, तो संविधान दिवस पर हम लोग अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। इससे बढ़कर और क्या हो सकता है?
हम जनता के हित के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। घोषणापत्र का मतलब ही संकल्प पत्र होता है। यह हमारी पार्टी का संकल्प है कि सरकार बनने पर हम अच्छे नियमों को लागू करके जनता का हित साधेंगे।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की लखनऊ में होने वाली बड़ी संयुक्त रैली को लेकर सपा सांसद ने कहा कि यह दिवास्वप्न जैसा है। ऐसा नहीं देखना चाहिए। वोट काटने के लिए ये लोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाए गए हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सब लोग जानते हैं। इसलिए असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर को भी अपने साथ लिया है। वे कहते तो हैं कि ‘अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा’, लेकिन स्वयं भाजपा की दरी बिछाते रहते हैं।

सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर पटेल ने कहा कि मैं मानता हूं कि कांग्रेस की यह दबाव की राजनीति है और कुछ नहीं। हम लोग चाहते हैं कि किसी तरह गठबंधन हो और सीट शेयरिंग उनके जनाधार के आधार पर हो। जितनी सीटें दी जा रही हैं, उतनी ही उचित रहेंगी, लेकिन अगर उनके नेता इस तरह की बातें बोलते हैं, तो निश्चित रूप से जनता में गलत संदेश जाता है। उन्हें शांत रहना चाहिए और आगे की रणनीति पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं देनी चाहिए। यह सब दबाव की राजनीति है। जनता इनके साथ नहीं है, न ही इनका कोई खास वोट आधार है। बस जबरदस्ती की नेतागिरी दिखाने के लिए ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। इनके पास उम्मीदवार भी नहीं हैं। जो उम्मीदवार हैं, वे भी टिकट के लिए इधर-उधर प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से दबाव की राजनीति करती रही है और आज भी वही कर रही है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें